देश में अगले साल 9.2% सैलरी बढ़ने की संभावना, लेकिन महंगाई से ग्रोथ प्रभावित हो सकती है

नए साल में देश में कर्मचारियों की सैलरी 9.2 फीसदी बढ़ने की संभावना है। यह ग्रोथ एशिया में सबसे ज्यादा होगी लेकिन महंगाई बढ़ने के चलते खेल बिगड़ सकता है। कॉर्न फेरी ग्लोबल सैलरी फोरकास्ट के मुताबिक, महंगाई से एडजस्ट करने के बाद सैलरी में असल में सिर्फ 5% वृद्धि रहने की उम्मीद है। अगले साल होने वाली 9.2% की यह ग्रोथ पिछले साल की 10% वृद्धि से कम है। कॉर्न फेरी इंडिया के चेयरमैन और रीजनल मैनेजिंग डायरेक्टर नवनीत सिंह ने कहा कि वैश्विक मंच पर सैलरी में भारी गिरावटों के बावजूद भारत ने मजबूत ग्रोथ दर्ज कराई है।


वैश्विक स्तर पर सैलरी में 4.9% वृद्धि की उम्मीद
वैश्विक स्तर पर 2020 में 4.9% की दर से सैलरी बढ़ने की उम्मीद है। 2.8% के ग्लोबल इंफ्लेशन रेट के अंदाजे के बाद रियल-वेज सैलरी 2.1% की दर से बढ़ने की उम्मीद है। सबसे ज्यादा रियल वेज ग्रोथ एशिया में होने की उम्मीद है यहां सैलरी 5.3% से बढ़ने की संभावना है, रियल वेज सैलरी 3.1% और महंगाई दर 2.2% रहने की उम्मीद है। इंडोनेशिया में 8.1% सैलरी ग्रोथ की उम्मीद है। मलेशिया में 5%, चीन में 6% और कोरिया में 4.1% वृद्धि हो सकती है। सबसे कम सैलरी ग्रोथ में जापान आगे है। यहां पर 2% ग्रोथ रहने की संभावना है।


Popular posts
नेताजी ने उठाया दाल-बाटी का लुत्फ, गांव के लोगों ने रुक-रुक कर पूछा- आखिर यहां चल क्या रहा है?
Image
ईरान से कुछ दिन पूर्व लाए गए भारतीय नागरिकों में से एक साथ सोमवार को 7 जने कोरोना पॉजिटिव पाए जाने से हड़कंप मच गया। इसके अलावा इग्लैंड से लौटा जोधपुर का एक युवक भी आज पॉजिटिव पाया गया। आज पॉजिटिव पाए गए 7 में से 6 भारतीय नागरिकों को जैसलमेर से जोधपुर लाया जा रहा है। जबकि गत सप्ताह ईरान से जोधपुर लाए गए भारतीय नागरिकों में से एक युवक भी पॉजिटिव पाया गया है। वहीं जैसलमेर से तीन अन्य संदिग्ध भारतीय नागरिकों को भी जोधपुर रवाना किया जा रहा है। इनकी जांच रिपोर्ट शाम तक आने की संभावना है। जैसलमेर में रहने वाले 484 भारतीय नागरिकों का क्वारेंटेन टाइम पूरा हो चुका है। इसके बावजूद सेना ने उनकी नए सिरे से जांच कराने का फैसला किया। जोधपुर से गई मेडिकल कॉलेज टीम ने जैसलमेर में से 45 जनों को संदिग्ध मानते हुए रविवार को उनके सैंपल लिए गए। उनमें से आज एक साथ 6 जने कोरोना संक्रमित पाए गए है। आज सबसे पहले एमडीएम अस्पताल में लद्दाख निवासी 41 वर्षीय एक व्यक्ति की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई। जबकि उसकी 72 वर्षीय मां की रिपोर्ट निगेटिव आई। इन दो के अलावा 43 जनों की जांच एम्स में की गई। सोमवार दोपहर एम्स से आई जांच रिपोर्ट में एक साथ 6 जने कोरोना पॉजिटिव पाए गए। ये सभी जैसलमेर में सेना के वेलनेस सेंटर में रह रहे है। जैसलमेर के वेलनेस सेंटर में एक साथ 6 कोरोना संक्रमित मरीज सामने आने से हड़कंप मचा हुआ है। अब वहां रहने वाले प्रत्येक व्यक्ति की जांच की जाएगी। इसके लिए मेडिकल कॉलेज की टीम वहां गई हुई है। सैन्य प्रवक्ता ने बताया कि स्थानीय प्रशासन व डॉक्टरों की टीम से पूरा सहयोग मिल रहा है और वे इन मरीजों का अच्छी तरह से इलाज कर रहे है। एक साथ 7 पॉजिटिव पाए जाने पर सेना ने जोधपुर व जैसलमेर के अपने वेलनेस सेंटर में रहने वाले 1036 भारतीय नागरिकों की नए सिरे से जांच प्रक्रिया शुरू कर दी है। इग्लैंड से लौटा युवक भी निकला पॉजिटिव जिला प्रशासन ने एहतियात के तौर पर हाल ही विदेश से लौटे लोगों को शहर में विभिन्न स्थान पर क्वारेंटेन रखने की प्रक्रिया शुरू कर रखी है। इसके तहत जीत इंजीनियरिंग कॉलेज में रखे गए एक युवक की जांच रिपोर्ट सोमवार दोपहर पॉजिटिव आई है। इस युवक को अब जीत कॉलेज में बनाए गए क्वारेंटेन सेंटर से एमडीएम अस्पताल शिफ्ट किया जा रहा है। इसके अलावा इस युवक की ट्रेवल हिस्ट्री खंगालने के साथ ही परिजनों को भी आइसोलेट कर उनकी भी जांच की जा रही है।
सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज जोसेफ ने कहा- हैरान हूं! जिन्होंने कभी साहस दिखाया, उन्होंने ही न्यायपालिका की आजादी से समझौता कर लिया
ईरान से लाए गए भारतीय नागरिकों में से 7 पॉजिटिव, इंग्लैंड से लौटा युवक भी निकला कोरोना संक्रमित
7 पॉजिटिव के बाद ईरान से लाए गए 78 भारतीय नागरिकों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आने से मिली राहत